भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
वह कैसा होगा कल / अवधेश्वर प्रसाद सिंह
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:53, 19 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवधेश्वर प्रसाद सिंह |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
वह कैसा होगा कल।
जब दुर्लभ होगा जल।।
जल बिन कंठ सूखेगा।
नहीं बचेगा जब ढनटल।।
जागेंगे जब जन-गण-मन।
बच न सकेंगे कोई दल।।
उजड़ रहा है वन-बैभव।
रोक रहे गंगा कल-कल।।
पर्वत आज हुआ बंजर।
आक्सीजन घटता पल-पल।।
मुश्किल बचना प्राण यहाँ।
सूखे अब अँखियन काजल।।