भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बापू / बालस्वरूप राही

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:23, 23 जनवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालस्वरूप राही |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दो अक्टूबर, तीस जनवरी,
ये दोनों दिन रखना याद।

एक जन्मदिन है बापू का,
दूजा बलि हो जाने का,
दोनों ही दिन प्रण दुहराना
घर-घर जोत जगाने का।

बापू के सपनों का भारत
हम को करना है आबाद।

राजघाट पर जाकर हम को
अपना शीश झुकाना है,
बड़े लोग भूले बापू को
उनकों याद दिलाना है।

जो हैं मुक्त घृणा, से छल से,
वह ही है सचमुच आजाद।