भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
खजूर और अशोक वृक्ष / हरेराम बाजपेयी 'आश'
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:49, 13 फ़रवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरेराम बाजपेयी 'आश' |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
घर में बड़ी होती लड़की
खजूर सी नजर आती है
और गैर कमाऊ पूत
अशोक वृक्ष सा।
दोनों ही
अरमानो के सहारे, आकाश चूमते है,
घर कि दीवारों और स्वम्भी का मन
चिंताओं से ग्रस्त रहता है
जब ये हवा में इधर उधर झूमते है
खजूर, बहू उपयोगी है
वह जानते हुए भी
उसे देहरी के अन्दर उगा नहीं सकते
और अशोक
देहरी के बाहर
सिर्फ शोभा बड़ा सकता है,
किन्तु उससे कुछ पा नहीं सकते
खजूर और अशोक वृक्ष॥