Last modified on 21 फ़रवरी 2020, at 22:46

छुपेगी बात कब तक / गोविन्द राकेश

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:46, 21 फ़रवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गोविन्द राकेश |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

छुपेगी बात कब तक
रहेगी रात कब तक

समेटें अपनी चादर
बटे ख़ैरात कब तक

संभालो अपने घर तुम
रहें तैनात कब तक

लुटी सारी तिजोरी
रहे इफ़रात कब तक

कभी तो सुल्ह कर लो
अजी शह मात कब तक