भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
हाथ ठेला / प्रभुदयाल श्रीवास्तव
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:37, 29 मार्च 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
नहीं अजूबा न अलबेला,
यह तो अरे हाथ का ठेला।
माल ढुलालो चटपट इससे,
न झंझट न कोई झमेला।
फेरीवाला लिये घूमता,
इसमे रखे पपीता केला।
भरकर पल्टूराम खिलोने,
लेकर ठेला जाता मेला।