भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हुआ सबेरा / मुस्कान / रंजना वर्मा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:16, 4 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=मुस...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हुआ सबेरा चिड़ियाँ चहकीं
बच्चों आँखें खोलो।
नींद भगाओ, सपने तोड़ो,
अब झटपट मुँह धो लो।

नित्य क्रिया से निबटो फिर
माँ से लेकर कुछ खाओ।
बस्ता उठा किताबें खोलो
अपना पाठ सुनाओ।

सुबह सबेरे याद करो तो
ज्यादा याद रहेगा।
मेहनत से यदि पढ़ा करोगे
तो जग भला कहेगा॥