भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

होली है / मुस्कान / रंजना वर्मा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:34, 4 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=मुस...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गली गली में धूम मचाती हम बच्चों की टोली है।
होली है भई होली है॥

खूब गुलाल अबीर लिये
रंगों की शमशीर लिये।
गली सड़क पर धूम मचाती
बिखरा रही रंगोली है।
होली है भई होली है॥

रंग पड़ा बाहर अंदर
बना लिया मुख ज्यों बन्दर।
रंग नहीं तो मिट्टी ले ली
रही न खाली झोली है।
होली है भई होली है॥

गुझिया और पपड़ियाँ हैं
रंग भरी फुलझड़ियाँ हैं।
मत उदास हो कोई बच्चा
यह खुशियों की गोली है।
होली है भई होली है॥

धर्म भेद की बात नहीं
छोटी कोई जात नहीं।
एक रंग में रँग सब बोलें
एक प्रेम की बोली हैं।
होली है भई होली है॥

जलते ईर्ष्या द्वेष सभी
वैमनस्य-सन्देश सभी।
भूले सभी वैर की भाषा
मचती अजब ठिठोली है।
होली है भई होली है॥