भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अँधियारे में आकर राधा रो गयी / रंजना वर्मा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:21, 4 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=आस क...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अँधियारे में राधा आकर रो गयी।
मोहन की बाँसुरी कहीं है खो गयी॥

छिड़ी महाभारत है अंदर औ बाहर
प्रेम शांति भावना हृदय की सो गयी॥

नये संस्करण नर नारी संदर्भ के
व्यर्थ यहाँ गीता गायत्री हो गयी॥

ढूँढ़ रही सीता रावण का अंतः पुर
द्रुपद सुता निर्वस्त्र गली में हो गयी॥

राम कृष्ण ईसा या बुद्ध न जन्मेंगे
गंगा खुद अपने पापों को धो गयी॥