भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पाषाण पूजा / ओम व्यास

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:59, 10 अप्रैल 2020 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सदियों से
पूजते रहे पाषाण
ईश्वर के भ्रम में
और हो गये पत्थर दिल
हम।
आज भी पत्थरो के लिए
लड़ रहे निरंतर
पत्थरों से हम
और हो गये भाव शून्य मूक जड़वत
भगवान दर्शक बन देख रहा है।
पत्थर दिल दिमागों की
पत्थर के लिए
पत्थर से लड़ाई चलती रहेगी जो सदियों तक
और पूजते रहेंगे
हम
पत्थर के देवता।