भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शरद सुहानी / मधुसूदन साहा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:46, 15 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मधुसूदन साहा |अनुवादक= |संग्रह=ऋष...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

शरद सुहानी
मौसम-रानी
आयी पहने साड़ी धानी।

हरे-हरे खेतों में हरदम
नाचा करती है यह छमछम
फसलें झूमे
भौरे चूमे
शीशों के मुखड़े लासानी।

धूप सुनहली सुबह-सबेरे
पौध-पौध पर किरण बिखेरे
हवा सहेली
थाम हथेली
मेड़ों पर करती अगवानी।

कमाल खिले हैं पोखर-पोखर
श्वेत रंग के सुंदर-सुंदर
सबको भाते
नैन जुड़ाते
पंखुरियाँ जानी-पहचानी।