भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सड़क के दोनों तरफ़ ख़ैरियत है / नोमान शौक़

Kavita Kosh से
Nomaan Shauque (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 17:07, 14 सितम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: आकाश के एक छोर से<br /> दूसरे छोर तक उड़ रही है<br /> रंगबिरंगी मौत<br /> पतं...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आकाश के एक छोर से
दूसरे छोर तक उड़ रही है
रंगबिरंगी मौत
पतंगों की तरह बल खाती हुई
जिसकी डोर
गली के मनचले लड़कों के हाथों में है।

बिखरते चांद की
अधजली परछाईं से बने रथ पर सवार
झूमते हुए आते हैं आवारा कुत्तो
जो भौंकते हैं
कभी धीमी और कभी तेज़ आवाज़ में।

समझदार लोग
खड़े हो जाते हैं सड़क के दोनों तरफ़
सिर झुकाकर।