भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बाय प्रॉडक्ट्स / एस. मनोज

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:09, 13 जून 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=एस. मनोज |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <p...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भविष्य संवारने के लिए
अपन सब कुछ न्योछावर कर चुके
युवक-युवतियों का भविष्य
अंधकारमय दिखना
जीवन के जद्दोजहद में
आशाओं अभिलाषाओं का मर जाना
राष्ट्र निर्माण में ऊर्जा लगाने के बजाय
बेरोजगार हो कुंठाग्रस्त जीवन जीना
जॉब्लेस विकास के बायप्रोडक्ट हैं।
उत्तर आधुनिकतावाद की
सतरंगी सपनों को दिखाता
यह जॉब्लेस ग्रोथ
युवक-युवतियों के लिए चुनौती है
वह चाहे तो उसकी आरती उतारे
चाहे तो उसकी अर्थी सजाए।