भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

और एक नाटक खेलो / कविता भट्ट

Kavita Kosh से
वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:30, 30 जून 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता भट्ट |अनुवादक= | }} {{KKCatKavita}} <poem> ग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 

गहन थी रात , नींद अधूरी,
कामना सिसकी, हुई न पूरी।

मृत स्वप्नों का बोझ उठाए,
काँधे लादा थोड़ा मुस्काए।

नया दिवस है- नया सवेरा,
चलो घूम लें और एक फेरा।

क्या खोया और कितना पाया,
कठिन गणित समझ न आया।

फिर गीता को मन ने उच्चारा,
कर्म में ही अधिकार हमारा।

और एक नाटक खेलो इस दिन,
कुछ सच्चे-झूठे लोगों को गिन।

लगा मैं कुछ भी न कर सकी,
सपने बाँहों में न भर सकी।

फिर सोचा जो थे मेरे सपने,
कुछ लोगों के हुए जो अपने।

उन्होंने भी क्या विशेष किया,
स्वयं ही पशुवत् खाया-पिया।

तो फिर मैं कुछ अच्छा कर लूँ,
जग की हँसी आँखों में भर लूँ।