भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जीवन सार / लावण्या शाह

Kavita Kosh से
Arti Singh (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:52, 18 जुलाई 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लावण्या शाह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अतिरेक, व्यतिरेक है
जीवन जीने का उपक्रम
अब हुआ, जहां पहुँच कर
हुआ, कई बातों पर खेद !

अत्मा का सत्य नित्य
बनता बिगड़ता पल बिता
एक वही हंस रूप शाश्वत
रह मौन साक्षी सा अनित्य
चल रहा यात्रा पर अनुसिक्त !
अब सत्य को पहचानो
शाश्वत जो उसे जानो
न रहा कोइ न रहेगा मानो
जीवन यज्ञ को उत्सव ठानो !
       ~✽~
- लावण्या दीपक शाह
पत्रिका : विश्वगाथा से
सम्पादक : श्री पंकज त्रिवेदी