Last modified on 21 अगस्त 2020, at 21:42

अदरक का स्वाद / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:42, 21 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

स्वाद अगर बंदर मामा को,
अदरक का लग जाता।
हाल बन्दरिया मामी का तो,
बहुत बुरा हो जाता।

अदरक वाली चाय बेचारी,
से दिन भर बनवाते।
हुक्म अदूली करती तो,
उस पर हंटर बरसाते।