भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

किरणे बता गईं / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:33, 21 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सूरज से किरणे उतरी हैं,
बैठ धूप के घोड़ों पर।
नजर लगी है शीला के घर,
बनते गरम पकोड़ों पर।

घोड़ों सहित रसोई की वे,
खिड़की से भीतर आईं।
गरम चाय से भरी केतली,
देख-देख कर मुस्काईं।

गरम चाय के साथ पकोड़ों,
का आनंद उठाएंगी।
किरणे बता गईं शीला को,
रोज-रोज वे आएंगीं।