भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

माँ के हाथों बनी चाय / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:58, 4 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

रखा जीभ पर मीठा,
मीठा स्वाद अभी तक।
मां के हाथों बनी,
चाय है याद अभी तक।

खुली आँख से भले न,
उससे मिल पाता हूँ।
सपने में होते रहते,
संवाद अभी तक।

" राजा बेटा उठ जाओ,
हो गया सबेरा"।
कानों में गूंजा करती,
आवाज़ अभी तक।

कितने शेर दिलेर,
बहादुर देखे हमने।
नहीं मिला है माँ जैसा,
जांबाज़ अभी तक।

सारी मांओं से अच्छी,
जग में मेरी मां।
होता रहता हर दिन यह,
अहसास अभी तक।