भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

काना-बाती (कविता) / सुरेश विमल

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:14, 14 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश विमल |अनुवादक= |संग्रह=काना...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

काना बाती कुर्र जी
उड़ी चिरैया फ़ुर्र जी

पकड़ी पूँछ पतन्नू ने
बोला टॉमी गुर्र जी

चुन्नू-मुन्नू रहे ताकते
मोटर भागी घुर्र जी

अटकन्नू ने मारा छक्का
खिड़की टूटी चुर्र जी

लाया डब्बू बम-पटाखा
बोल गया वह सुर्र जी

ठुम्मक-ठुम नाचा मस्ती में
गधा उठाकर खुर्र जी।