भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
गोरी गैया / सुरेश विमल
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:25, 14 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश विमल |अनुवादक= |संग्रह=काना...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
सब बच्चों की प्यारी गाय
दूध तलैया गोरी गाय।
गोरी गाय जंगल में जाय
कोमल कोमल दूब चबाय।
थक जाए जब गौरी गैया
जाए बैठ नीम की छैया।
कैसे घनी नीम की छैया
सो जाती है गोरी गैया।
गोरी गैया सोती जाए
मस्त ग्वाला चंग बजाए।