भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
किड धा किड धा / सुरेश विमल
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:26, 14 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश विमल |अनुवादक= |संग्रह=काना...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
किड धा किड धा
किड किड-किड किड
बजे दांत के तबले
थर थर-थर थर
करते चुनमुन
बाथरूम से निकले।
कोट, कोट पर कोट
पहन कर मोटे-मोटे सेठ
बन गये बाबू दुबले,
ओढ़ रजाई सोये
सूरज देर-देर तक
रह रह करवट बदले।
तले पकौड़े मम्मी
झगड़ें पम्मी-शम्मी
मैं पहले, मैं पहले,
दूर नदी के तीर
लगाये ध्यान, मछलियाँ
गड़पे पाजी बगुले।