भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कितनी देर हुई है / प्रकाश मनु

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:16, 5 अक्टूबर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=प्रक...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कितनी देर हुई है,
पापा को पढ़ते अखबार!

ढेरों काम किए मम्मी ने
गरम पराँठे, चाय बनाई,
होमवर्क में चिंटू जी ने
नक्शे पर इस नदी बहाई।
पूरा चित्र किया दीदी ने
गौरैया के पंख बनाए,
प्रश्न किए हल भैया ने, फिर
उनके उत्तर सही मिलाए।

लेकिन पापा बड़ी देर से
उलट रहे हैं बस अखबार,
घंटा बीता, दो घंटे फिर
बीत न जाए यह इतवार!

पापा, पापा, जरा नहा लो
चिड़ियाघर की सैर करा दो,
और करें कब तक इंतजार?
छोड़ो भी पापा, अखबार!
अजब निगोड़ा यह अखबार!