भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नए साल का गीत / प्रकाश मनु

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:30, 6 अक्टूबर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=चुनम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उठो-उठो भाई, उठो-उठो
मन में ताजा जोश भरो,
कोई बढ़िया काम करो
काम करो, हाँ, काम करो,
फिर थोड़ा आराम करो।
धरती से अंबर तक फैला
सात रंग का इक रूमाल है!
हाँ-हाँ, आया नया साल है!

गाओ भाई, प्यारे गाने,
गाने मीठे और सुहाने।
जिनको सुनकर सारे चहकें
झूमें-झामें, थोड़ा बहकें।
हँस-हँसकर सब नाचें-गाएँ,
बड़े मजे की तान उठाएँ।

नभ में देखो, कैसा सुंदर
सोने जैसा सजा थाल है,
आया-आया नया साल है!