भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

धूपो रानी / प्रकाश मनु

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:37, 6 अक्टूबर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=चुनम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

घर से निकली धूपो रानी,
झटपट उसने छतरी तानी।
बड़ी ठंड है धूपो रानी,
फिर क्यों तुमने छतरी तानी?
जब गरमी में लू चलती है,
तब करती हो आनाकानी,
कभी न तुमने छतरी तानी।
क्यों करती इतनी मनमानी,
धूपो रानी, धूपो रानी!