भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चौराहे तक लाए / रामगोपाल 'रुद्र'

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:44, 10 नवम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामगोपाल 'रुद्र' |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चौराहे तक लाए, अब आगे की राह बताओ।

नयनों में यह कौन झलककर सहसा छिप जाता है,
चाव जगाता है प्राणों में पावस भर लाता है?
यह रहस्य-छायातन क्या है, परिचय तुम्हीं कराओ।

चक्कर ही तो रहा अभी तक, कितना क्या भरमाया!
अग्निपरीक्षा लेकर भी क्या तोष नहीं पाया?
सीधी राह दिखाओ अब तो घूम न और घुमाओ।

तुम चाहो तो बात बड़ी क्या, मंज़िल मिले पलक में,

कबसे दौड़ रहा हूँ बाहर, अब तो घर पहुँचाओ।