भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मेरे हालात पे हंसने वालो / डी. एम. मिश्र

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:13, 16 नवम्बर 2020 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मेरे हालात पे हंसने वालो
फूल पैरों से कुचलने वालो

अपने हाथों की लकीरें देखो
बेसबब औरों से जलने वालो

शर्म भी अब नहीं आती होगी
बात से अपनी मुकरने वालो

मरज़ क्यों पाल लिए हो ऐसा
रात बिस्तर में तड़पने वालो

चाँद का भी मिज़ाज पढ़ लेना
रात को घर से निकलने वालो

काट सकता है कोई तुमको भी
ओ पतंग की तरह उड़ने वालो