Last modified on 7 मार्च 2021, at 23:23

लाक्षारस के समान / अनुराधा पाण्डेय

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:23, 7 मार्च 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनुराधा पाण्डेय |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

लाक्षारस के समान, तरुणी के गात देख, एक सांस में ही अलि, चाहे मद्य पान हो।
धवल-सी दंतपंक्ति, हीरक समान कांति, यौवन उद्दाम देख, भाव रतिमान हो।
तरुणी की तरुणाई, यौवन की अँगड़ाई, निरखि के काम मन, क्यों न मूर्त मान हो।
मेखला की रुनझुन, कौन न विकल सुन, रस सिक्त राग जब, कोकिल समान हो।