Last modified on 7 मार्च 2021, at 23:52

चक्र सुदर्शन जो न तजे / अनुराधा पाण्डेय

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:52, 7 मार्च 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनुराधा पाण्डेय |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चक्र सुदर्शन जो न तजे, विष कोटि हरे प्रभु नाग नथैया!
ग्वाल सखा सब संग लिए, नित धेनु चरावत कृष्ण कन्हैया।
एक गणूँ कि अनेक तुम्हें, भ्रम होत सदा चित रास रचैया!
मोहन! भेद अभेद लगे, किस भाँति लिखूँ अति दीन सवैया।