भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दिन आज विशेष सु-लग्न लिए / अनुराधा पाण्डेय

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:52, 7 मार्च 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनुराधा पाण्डेय |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दिन आज विशेष सु-लग्न लिए, शुचि गंग सु-अंक पसार गई
युग से मल युक्त विकार सने, अघ पंकिल पाँव पखार गई।
निज पावन नीर प्रसाद दिए, अति वंचक चित्त सुधार गई।
प्रणमामि निरंतर हे जननी, बह भारत भाग्य सँवार गई।