Last modified on 8 मार्च 2021, at 00:14

अच्छे दिन की चाह में / अनुराधा पाण्डेय

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:14, 8 मार्च 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनुराधा पाण्डेय |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अच्छे दिन की चाह में, घर से कितनी दूर।
बेबस औ असहाय जन, मरने को मजबूर॥
मरने को मजबूर, चले वे घर को अपने।
शहर छुए थे पांव‌, लिए आँखों में सपने।
स्वप्न हुए सब ध्वस्त, कट रहे उनके दिन गिन।
बेचारे श्रमवीर, माँगते हैं अच्छे दिन॥