भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कौन हों हमारे आसपास / अंकिता जैन

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:33, 17 मार्च 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अंकिता जैन |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हमें अपने आसपास
रखने चाहिए ऐसे लोग
जो,
दुत्कार सकें,
फटकार सकें,
बचा सकें बहकावे से
भटकावे से,
जो याद दिला सकें बारंबार
हमें ही हमारी योजनाएँ,
लक्ष्य
और द्वेषरहित रास्ते।

मगर हम रखते हैं अपने पास
लंपट,
चापलूस,
लोभी,
और चाटुकार
क्योंकि हम ग्रसित हैं
ख़ुद को श्रेष्ठ समझे जाने की बीमारी से।
और उपरोक्त प्रकार के लोग
भोजन हैं उस रोग का।