भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चूमकर मेरी हथेली / कविता भट्ट

Kavita Kosh से
वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:11, 24 मार्च 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता भट्ट |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

बहुत सुकोमल नहीं
खुरदुरी- सी हैं, हथेलियाँ मेरी;
स्पर्श का सुख हो, न हो;
किन्तु निष्ठा है इनमें।
रेखाएँ दिखती नहीं इनमें,
बहुत परिश्रम किया है इन्होंने;
क्योंकि संघर्ष अस्तित्व का था।
अब तुम चूम लो हाथ मेरे;
ऐसे, जैसे कोई सिद्धपुरुष या योगी
अभिमन्त्रित कर देता है-
एक काला धागा या भोजपत्र।
तुम भी चूमकर मेरी हथेली-
इस पर कुछ रेखाएँ बना दो।
कोई कुछ भी कहे, मत सुनना।
तुम मेरे लिए हठ करके;
यदि सिद्ध बन जाओ;
तो मेरा वचन है- मिथ्या न होगा।
हमारी विजयगाथा पीढ़ियाँ बाँचेंगी।