Last modified on 27 मार्च 2021, at 23:10

बगैर एक स्त्री / अरविन्द श्रीवास्तव

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:10, 27 मार्च 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अरविन्द श्रीवास्तव |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कितनी घबराहट और बेचैनी थी
एक स्त्री के बगैर
पहेलियाँ चक्कर काट रही थी
रसोई के इर्द-गिर्द
एक टुकड़ा बादल था
आँखों में
डब्बे में बंद समुद्र
देह में दिनचर्या भर लहू
धूंधला चांद
पत्ते जर्द़
बसंत का खौफ
उत्स में पराजय के किस्से
कविताएँ नितांत अपनी
मौलिकता से कोसों दूर!