भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हम लघुत्तम हुए, धन्यवाद् आपका / राजेन्द्र वर्मा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:51, 16 अप्रैल 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र वर्मा |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हम लघुत्तम हुए, धन्यवाद् आपका,
आपके हम हुए, धन्यवाद् आपका।

आपने वीण मेरी छुई भी नहीं,
तार सरगम हुए, धन्यवाद् आपका।

पात्रता से नहीं, आपके स्पर्श से
लघु महत्तम हुए, धन्यवाद् आपका।

दुःख आया भले कुछ दिनों के लिए,
दोष कुछ कम हुए, धन्यवाद् आपका।

प्रीति की चूनरी ओढ़ आयी ग़ज़ल,
शब्द रेशम हुए, धन्यवाद् आपका।

प्रेम के तन्तु जो भी एकत्रित हुए,
अंगवस्त्रम् हुए, धन्यवाद् आपका।