भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

छोड़ देना पड़ता है सब कुछ / शलभ श्रीराम सिंह

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:43, 3 मई 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शलभ श्रीराम सिंह |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कुछ दिन कोई रोक लेता है
रोक लेता है कोई कुछ दिन और

और और लोग रोक लेते हैं कुछ दिन
एक दिन चलना पड़ता है फिर भी

चलते हुए छोड़ देना पड़ता है सब कुछ
यहाँ तक कि याद भी एक दिन छूट जाती है पीछे।