Last modified on 14 जून 2021, at 23:25

दे दिया दर्द हुस्न वाले ने / नन्दी लाल

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:25, 14 जून 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नन्दी लाल |अनुवादक= |संग्रह=मैंने...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दे दिया दर्द हुस्न वाले ने।
खामखां फिर हिजाब वाले ने।।

दोष मत दीजिये अँधेरों को,
काम सारा किया उजाले ने।।

यूँ कहा जा रहा हूं अब बाहर,
हाथ से छूटकर निवाले ने।।

पीर मस्जिद की देखकर आखिर,
दोस्ती कर लिया शिवाले ने।।

खूब डाली सहेज कर रखी,
जुल्म सहकर भी बाग वाले ने।।

रास्ता रोक कर रखा अपना,
पाँव के जख्म और छाले ने।।

लोग काफिर जिसे समझ बैठे,
जिन्दगीं दी उसी जियाले ने।।