भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जगरातें / विमलेश शर्मा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:04, 21 जून 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विमलेश शर्मा |अनुवादक= |संग्रह=ऋण...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रतजगें थी स्मृतियाँ
और चित्रमयी लिपियाँ
इंतज़ार!

आस ख़्वाब बुने
काजल आँखों ने
चाँद-सूरज,सगुन पाखी

मन जलता रहा
तन सुलगता रहा
फ़िर भी कोई जाने क्यूँ

धूप-खुशबू बन महकता रहा!