Last modified on 22 जून 2021, at 22:42

जीवन का सत्य / सुदर्शन रत्नाकर

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:42, 22 जून 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुदर्शन रत्नाकर |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

छोटा-सा बच्चा
मुस्कुराता है, हँसता है, रोता है
फिर खिलखिलाता है
सुख-दुख दर्शाता है
यही वह भावना है
जो वह जन्म से साथ लाता है
जीवन का यही सत्य है
जो वह सिखलाता है।