भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कविता का जन्म / सुदर्शन रत्नाकर

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:45, 22 जून 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुदर्शन रत्नाकर |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कविता यूँ ही नहीं बन जाती
डूबना होता है मन के गहरे सागर में
उठती हैं जब अहसास की लहरें
संवेदनाओं के ज्वार
मथ जाते हैं, जब व्यथाओं, पीड़ाओं के भाटे
तब निकलते हैं, अथाह मोती
 विष और अमृत के पात्र
विष कवि स्वयं पीता है
और अमृत बाँटता है
दर्द वह स्वयं सहता है
तभी तो कविता का जन्म होता है।