भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तारीख़ बन जायेगी / पंछी जालौनवी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:30, 24 जून 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पंछी जालौनवी |अनुवादक= |संग्रह=दो...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

राहों की बेड़ियाँ
खोल के चल दिये हैं
मज़दूर
अपने जिस्म को
अपने कांधे पर रखकर
ख़ुद अपने आपसे
ये बोल के चल दिये हैं
या तो वहशत पहुँचेगी
अपने क़दमों पर चलके
गांव हमारे
या फिर बेबसी हमारी
देश की मिट्टी में मिल जायेगी
आने वाली नस्लों के लिये
तारीख़ बन जायेगी॥