Last modified on 16 अगस्त 2021, at 07:50

गेहूँ का दाना / गुँजन श्रीवास्तव

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:50, 16 अगस्त 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुँजन श्रीवास्तव |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गेहूँ के उस एक दाने को
नही मालूम :

उसमें एक गेहूँ का समूचा
पौधा होने की क्षमता है

कि वो भर सकता है
एक गौरैया के बच्चे का
समूचा पेट !

उसे नही मालूम कि वो
दुनियाभर के तमाम
आन्दोलनों की नींव है !

न ही वो जानता है कि
इसके अलावा है
वो एक रोटी का हिस्सा भी

उस एक रोटी का हिस्सा
जो उस एक आदमी की जान बचा सकता है

जिसमे अकेले ही इस दुनिया को
पलट देने की क्षमता है !