भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
आंखों की भाषा - 1 / अमलेन्दु अस्थाना
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:41, 30 अगस्त 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अमलेन्दु अस्थाना |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
जब भावनाएं अंतिम सीमा तक
जाकर थक जाएंगी,
शब्दकोश का अंतिम शब्द भी
खर्च हो चुका होगा,
अभिव्यक्ति के सारे रास्ते बंद हो चुके होंगे,
तब मेरी आंखें एकटक देखेंगी तुम्हें,
इस इंतजार में कि तुम शायद समझ सको
मेरी आंखों की भाषा।।