भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

समय को नाथ ! / शशिकान्त गीते

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:37, 17 अक्टूबर 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शशिकान्त गीते |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नाथ !
समय को नाथ !

रस्सी छोडे़
सरपट घोडे़
बदल रहे हैं
पाथ !

कीला टूटा
पहिया छूटा
नहीं
कैकयी साथ !

जीत कठिन है
बडा़ जिन्न है
झुका न ऐसे
माथ !