भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भागी हुई लड़कियाँ / अर्पिता राठौर

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:30, 26 अक्टूबर 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अर्पिता राठौर |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

झड़े हुए बालों की तरह होती हैं
भागी हुई लड़कियाँ
उन्हें बुहार दिया जाता है
हमेशा के लिए

भागी हुई लड़कियाँ
होती हैं बदनाम
प्रेम के नाम पर
और प्रेम की ही तरह
भागी हुई लड़कियों को भी
घोषित कर देते हैं
परिवार के मुखिया
मृत!
और फिर देते हैं उन्हें
मरे हुए पूर्वजों की
ज़िंदा दुहाई