भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नयनो की धरती / सुरेश कुमार शुक्ल 'संदेश'

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:33, 30 नवम्बर 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश कुमार शुक्ल 'संदेश' |अनुवाद...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जीवन सरिता रेतीली है।
किन्तु चाँदनी चमकीली है।

आग नहीं जलती चूल्हे में,
किन्तु पेट में गर्वीली है।

बरस उठे यादों के बादल,
नयनों की धरती गीली है।

सपनों के सोपन ढह गये,
मुखडों की रंगत पीली है।

बंजर सा अपनत्व हो गया,
छाँह स्नेह की शर्मीली है।

मौन हो गया है युग-उपवन,
कली-कली लगती कीली है।

घर-घर में है आग लगती
जिहुआ माचिस की तीली है।