भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क़ाफ़िला / शुभोनाथ / तनुज

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:29, 9 जनवरी 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शुभोनाथ |अनुवादक=तनुज |संग्रह= }} {{KKC...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

थूककर
ईश्वर के दूत के मुँह के ऊपर
हम सब आगे बढ़ा रहे हैं अपना
क़ाफ़िला

ख़राब संगीत की शैली में
वे रौशन राहें

यहीं नाचते दिखे कुछ नंगे असावधान बच्चे

आराम फ़रमा रहें हैं
सारे नगर और उपनगर
और देख रहे हैं यह व्यवस्थित ढाँचा

...यह दुनिया
हमारी जंगली बत्तखों
को हिला रही है

मूल बांगला से अनुवाद : तनुज