भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
कंगारूओं के देश की ओर / रेखा राजवंशी
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:01, 28 जनवरी 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रेखा राजवंशी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
मैंने
आँगन में उगे
तुलसी के बिरवे को
आख़िरी बार देखा
बालकनी में फैली
अकेली व उदास
बोगनबेलिया पर
एक नज़र डाली
अपनी किताबों, अपने चित्रों
ओर अपने संसार को
छुआ फिर एक बार
और फिर बत्तियां बुझा दीं
फ़ैल गया अन्धकार
लगा दिया ताला
दरवाज़े पर आख़िरी बार
और चल दी
सदा के लिए
कंगारूओं के देश में।