भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नभ में ऊँची उड़ी पतंग ! / कन्हैयालाल मत्त

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:13, 6 अप्रैल 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कन्हैयालाल मत्त |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

लहर-लहर लहराई,
नभ में ऊँची उड़ी पतंग !

ठुमक-ठुमक कर चाल दिखाती,
इठलाती, बल खाती जाती,
आसमान में उठती जाती —
तेज़ हवा के संग !
नभ में ऊँची उड़ी पतंग !

कभी तैरती ऊँचे तल पर,
गोता खाती उछल-उछलकर,
डुबक-डुबक करती मछली-सी —
भरकर नई उमंग !
नभ में ऊँची उड़ी पतंग !

डोरी के बन्धन में रहकर,
ऊँचे-नीचे झटके सहकर,
आगे बढ़ती जाती, जैसे —
मन की एक तरंग !
नभ में ऊँची उड़ी पतंग !