भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लॉकडाउन से अनलॉक तक / चंदन द्विवेदी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:50, 7 अप्रैल 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चंदन द्विवेदी |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जब सुविधा के द्वार खुलेंगे
एक नहीं दो चार खुलेंगे

जीता जिसने लड़ी लड़ाई
हिम्मत से लड़ यार खुलेंगे

आंखों से इज़हार हुआ तो
होठों के इनकार खुलेंगे

बिक जाएंगे सभी खिलौने
जब अपने बाज़ार खुलेंगे

ताले जितने बड़े लगा लो
चाबी गर हो यार खुलेंगे