भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मछलियाँ / अमित कुमार अम्बष्ट 'आमिली'

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:46, 14 अप्रैल 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अमित कुमार अम्बष्ट 'आमिली' |अनुवा...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गाँव की पोखरी की
अल्हड़ मछलियों को
नायाब शहर के
महासागर तक
पहुंचने का झांसा दो,
तो वे स्वयं ही
निकल पड़ती हैं साथ-साथ
सवार होकर,
किसी बड़े ट्रांसपोर्टर के
ट्रक में बैठ
नये सपने संजोए !
कई बार तो
दूसरे मुल्क को भी
एक्सपोर्ट कर दी जाती हैं
जाल में फंसी
बक्साबंद मछलियाँ।
फिर उनके
नर्म माँस का भूना जाना
या फिर
तरी लगाकर
स्वादिष्ट बनवाना तो जैसे
पूर्व नियोजित
नियति है मछलियों की !
और है बायें हाथ का खेल
मछुआरे का