भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आस्था - 5 / हरबिन्दर सिंह गिल

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:55, 27 अप्रैल 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरबिन्दर सिंह गिल |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इन षडयंत्र रूपी फूलों को
हमेशा जोड़ा जाता है
समाज के उत्थान के साथ
ताकि मानवता का पतन
दृष्टिगोचर न हो सके
और इसके संयोजक अपने कलंक को
तिलक का रूप दे सकें।

कितना विचित्र खेल है
जो मानव
मानवता के साथ
खेल रहा है
अपने कलंक को
बेकसूरों के खून से
तिलक का रूप दे रहा है।

यह शायद
इसलिये हो रहा है
मानव ने, मानवता को
दूरदर्शिता की निगाहों से
कहीं दूर, बहुत दूर
छुपाकर रख दिया है।

यही कारण है
मेरी माँ-मानवता का स्वरूप
एक विशेष परिधियों तक
सीमित होकर रह गया है।